आपातकालीन स्थितियों से निपटने का दिया गया प्रशिक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आपातकालीन स्थितियों से निपटने का दिया गया प्रशिक्षण | New India Times

मेघनगर विकास खंड के ग्राम नवापाड़ा में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड पश्चिम क्षेत्र में पाइप लाइन रतलाम के द्वारा आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं आपदा प्रबंधन योजना अंतर्गत ऑफ साइट माॅकडिल का आयोजन जिला प्रशासन एवं म्यूचुअल एड पार्टनर्स के समन्वय में आयोजित कर प्रशिक्षण दिया गया।

आपातकालीन स्थितियों से निपटने का दिया गया प्रशिक्षण | New India Times

मुख्य प्रचलन प्रबंधक रतलाम, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड बैंगलोर डिपो सिक्योरिटी आफिसर सुनील गगनदास कृपलानी ने माॅकडिल के बाद अपने संबोधन में कहा कि, गैस पाइप लाइन जब लीकेज हो जाती हे तो किस तरह से उसे काबू में किया जाता है, इसके बारे में विस्तार से बताया । साथ में बताया कि, लीकेज होने पर पहले बाइकराइडर आकर देखता है, फिर गार्ड चेक करते है, और लीकेज पाए जाने पर मेंटेनेंस टीम आकर उसे सही करते हैं, इस दौरान यदि कोई दुर्घटना हो जाए तो जैसा प्रशिक्षण दिया है उस अनुसार हमें आग आदि घटना पर काबू पाना है।

आपातकालीन स्थितियों से निपटने का दिया गया प्रशिक्षण | New India Times

जहां यह दुर्घटना हो वहां सबसे पहले ट्रैफिक कंट्रोल कर एरिया को सील कर जनता को वहां से शिफ्ट करना चाहिए और फिर रेस्क्यू टीम के साथ ऑपरेशन करना चाहिए। मेघनगर थाना प्रभारी के, एल, वरखड़े ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, पुलिस थाना मेघनगर, एवं आस पास के ग्रामीण उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.