मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेश एस, नगर आयुक्त डॉ0 विपिन कुमार मिश्र एवं नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार के साथ शुक्र बाजार शिफ्ट करने के लिए मिशन फील्ड एवं महमानशाह स्थित पुराना छोटी लाइन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण का किया। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों स्थानों का अच्छे से व्यवस्थाओं का अध्ययन कर लिया जाए तथा शुक्र बाजार लगाने के लिए उपयुक्त व्यवस्थाएं होने पर स्थानांतरण की कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी ने कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए कि शुक्र बाजार में दुकान लगाने वाले दुकानदारों की फोटो एवं वीडियोग्राफी कराकर उनका सत्यापन कराया जाए। उन्होंने कहा कि सत्यापन उपरांत दुकानदारों की सूची उपलब्ध कराई जाए।

