बुरहानपुर मीडिया के प्रतिनिधि मंडल ने इंदौर में संभागायुक्त दीपक सिंह से की सौजन्य मुलाक़ात | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर मीडिया के प्रतिनिधि मंडल ने इंदौर में संभागायुक्त दीपक सिंह से की सौजन्य मुलाक़ात | New India Times

मध्यप्रदेश के ह्रदय और प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी के नाम से प्रसिद्ध इंदौर में पदस्थ संभाग आयुक्त एवं बुरहानपुर के तत्कालीन कलेक्टर रहे माननीय श्री दीपक सिंह का बुरहानपुर की जनता और विशेष कर मीडिया से आत्मिक लगाव रहा है। बुरहानपुर मीडिया प्रतिनिधियों के आत्मिक आग्रह पर संभाग आयुक्त की हैसियत से वे बुरहानपुर भी आ चुके हैं। बुरहानपुर मीडिया और संभाग आयुक्त के बीच आत्मिक लगाओ के चलते बुरहानपुर मीडिया के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को इंदौर स्थित संभाग आयुक्त कार्यालय में संभागायुक्त श्री दीपक सिंह से सौजन्य भेंट की।

इस प्रतिनिधि मंडल में खंडवा बुरहानपुर के प्रख्यात मीडिया कर्मी रिज़वान अंसारी, राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा (भारत) के प्रदेश महासचिव-मध्यप्रदेश प्रभारी मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला, शेख़ रईस एवं मोहतरमा कल्याणी महाजन शामिल थे। सभी मीडिया प्रतिनिधियों ने तत्कालीन कलेक्टर एवं वर्तमान इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह को पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर उनका सत्कार किया। इस दौरान मीडिया के वरिष्ठ साथियों के साथ संभागायुक्त इंदौर दीपक सिंह से मुलाकात, मीडिया के सवालों से रूबरू भी हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.