पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के प्रति सांसद विवेक उर्फ बंटी साहू द्वारा दिए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में 5 मार्च को कांग्रेसियों द्वारा किया जाएगा धरना प्रदर्शन | New India TimesOplus_131072

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के प्रति सांसद विवेक उर्फ बंटी साहू द्वारा दिए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में 5 मार्च को कांग्रेसियों द्वारा किया जाएगा धरना प्रदर्शन | New India Times

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के प्रति छिंदवाड़ा जिले के सांसद विवेक उर्फ बंटी साहू द्वारा दिये गये अभद्र, अशोभनीय, टिप्पणी की घोर नींदा एवं विरोध करते हुए पांढुर्णा जिला ब्लॉक एवं नगर के कांग्रेस पार्टी के सभी अनुसांगिक संगठनों द्वारा दिनांक 05/03/2025 समय दुपहर 12 बजे दिन बुधवार को स्थान तीन शेर चौक स्थित भारत रत्न डॉ, भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इसके पश्चात सांसद बंटी साहू पर उचित कार्यवाही हेतु पैदल मार्च कर अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जहाँ छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के सभी विधायक गण एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
इसके लिए पांढुर्णा जिला, ब्लॉक, एवं नगर के कांग्रेस पार्टी के सभी अनुसांगिक संघठनात्मक पदाधिकारी, वरिष्ठ, युवा, नेता महिला नेत्रियां, पार्षद गण एवं सभी कार्यकर्ताओं से इस धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.