अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT;
नंदूरबार शहादारोड पर स्विफ्ट कार और टैक्टर की सामने सामने भिड़ंत में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को नंदुरबार शहादा समीप पातोंडा नंदुरबार ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर ने कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि अचानक से कार में आग लगा गयी। मौके पर गांव के नागरिकों ने राहत कार्ये कर घायलों की जान बचाई।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदुरबार से निकली स्विफ्ट कार (एमएच 12 एनयु 2679) वाहन को नंदूरबार-शहादा रोड पर स्थित पातोंडा गांव के मोड़ पर ईट से भरे स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो महिलाओं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा एक ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। इस हादसे में अन्य तीन घयाल हुए हैं। भिड़त इतनी भयावह थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया व कार की डीजल टंकी में आग लगने के कारण आग ने कार को चपेट में ले लिया जिसमें कार चालक गंभीर रूप में झुलस गया है।
