इंडिया न्यूज़ के पत्रकार दीपक अग्रवाल के साथ मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी | New India Times

अबरार अहमद खान/आशीष राय, टीकमगढ़ (मप्र), NIT; ​इंडिया न्यूज़ के पत्रकार दीपक अग्रवाल के साथ मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी | New India Timesमध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में आज सुबह लगभग 9:30 बजे इण्डिया न्यूज़ के पत्रकार दीपक अग्रवाल के भाई के वाहन से एक्सीडेंट हो गया, जिसकी सूचना दीपक अग्रवाल को मिली और वह तुरंत घटनास्थल पहुंचे। घटना स्थल पहुंचकर अग्रवाल ने देखा कि उनके भाई और भतीजे के साथ मंडी अध्यक्ष विक्रम सिंह सोलंकी, राजू दांगी, राजू यादव, धीरू सोलंकी मारपीट कर चुके थे। जब पत्रकार ने पूछा की मारपीट क्यों की है तो उन लोगों ने दीपक अग्रवाल के साथ भी गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी और कहा तुझे भी जान से मार देंगे। जिसकी शिकायत करने पत्रकार साथियों के साथ दीपक अग्रवाल कोतवाली पहुंचे जहां पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से साफ मना कर दिया। तब पत्रकारों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही साथ पत्रकारों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 24 घंटे के अंदर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो जिले के पत्रकार आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।                                                    

वहीं इस पूरे मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने उचित कार्रवाई की बात कही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.