संथारा साधक हसमुखलाल वागरेचा की पुण्यतिथि पर मेघनगर के महावीर भवन में आयोजित निःशुल्क जांच शिविर के पहले दिन 567 मरीजों ने करवाई जांच | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Times

मेघनगर समाज रत्न संथारा साधक समाज सेवी हसमुखलाल वागरेचा की प्रथम पुण्यतिथि पर वागरेचा परिवार रोटरी क्लब अपना जीवन ज्योति हॉस्पिटल पडवाल हॉस्पिटल, नगर एवं जिले के पत्रकारों सहीत अन्य सहयोगी संस्थाओं के सहयोग 12 फरवरी को संपूर्ण बॉडी चेकअप कैंप लगाया गया। इस कैंप में 567 से अधिक मरीजों ने जांच करवाई 13 फरवरी को भी जांच कैंप लगाया जाएगा।

संथारा साधक हसमुखलाल वागरेचा की पुण्यतिथि पर मेघनगर के महावीर भवन में आयोजित निःशुल्क जांच शिविर के पहले दिन 567 मरीजों ने करवाई जांच | New India Times

मेघनगर रोटरी क्लब अपना, पडवाल हॉस्पिटल एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल एवं वागरेचा परिवार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जांच कैंप शिविर में सेवा देने वाले रोटरी क्लब अपना के भरत मिस्त्री, डॉक्टर किशोर नायक, महेंद्र सोलंकी, कमलेश गरवाल, मांगीलाल नायक, गोविंद सिंह चौहान, कांतिलाल नीमा, महेश प्रजापत, पंकज रांका, जयंत सिंगल, माया शर्मा, कुसुम सोलंकी, जीवन ज्योति हॉस्पिटल के डायरेक्टर फादर पी,ए, थोमस, डॉ विजय त्रिपाठी, एम,के, श्रीवास्तव, टीललू भाई, सिस्टर कमला, सिस्टर शीला, सिस्टर शर्मा, सिस्टर अर्चना, सिस्टर सुमा, सी, एच, ओं, विनीता चारेल, काजल डामोर, लैब टेक्नीशियन बंटी मोटवानी, झाबुआ से सिस्टर, श्रीमती वहीदा बानो शेख, मंजुला कोचरा, नितू परमार, कल्पना वासुरे, हंसा प्रजापत, अनम खान, निकिता सोलंकी, सोनाली गुप्ता, मानसी राहगडाले, दि जायंट्स ग्रुप से पंकज वागरेचा, मनीष भंडारी, रूपेश खंडेलवाल, पिंटू भंडारी, चेतन झामर, राजेंद्र औरा, विपिन मोदी, संजय चंडालिया, दिनेश संघवी, कंचन कटारिया, शरद बाफना, मधु खंडेलवाल, अनुप भण्डारी, राजेश भण्डारी, नीरज श्रीवास्तव, नगर के गणमान्य नागरिक पत्रकार आदी सेवा दे रहे थे।

समाजसेवी शुभ ज्वैलर्स के संचालक पंकज वागरेचा निलेश वागरेचा संजय वागरेचा, ने अपने दादा मिश्रीमल वागरेचा, दादी सज्जनबाई वागरेचा, बड़े पापा जयन्तिलाल वागरेचा की भावना का आत्म साथ करते हुए माता श्री तप चक्रेश्वरी स्नेहलता देवी वागरेचा की प्रेरणा से अपने पिता संथारा साधक समाज रत्न हसमुखलाल वागरेचा की प्रथम पुण्य स्मरण में 12 फरवरी को जांच शिविर का आयोजन किया जहां शिविर में 567 से अधिक मरीजों ने जांच करवाई। 13 फरवरी को भी जांच शिविर आयोजित होगा। 16 फरवरी को अहमदाबाद के डाक्टर अनिल जैन हार्ड स्पेशलिस्ट के नेतृत्व में 36 से अधिक डॉक्टरों की टीम अपने पुरे लाव लश्कर आधुनिक मशीनों से लैश होकर मेघनगर महावीर भवन में पहुंचेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.