बुध बाजार बंद करवाने पहुंचे कुछ लोग, दरोगा के तेवर देखकर खिसके | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

बुध बाजार बंद करवाने पहुंचे कुछ लोग, दरोगा के तेवर देखकर खिसके | New India Times

बहादुरगंज में लगने वाली बुध बाजार को जिला प्रशासन ने बहादुरगंज चौकी के सामने पुरानी रेलवे लाइन पर स्थानांतरित किया। वहां सुविधाओं को लेकर थोड़ा व्यापारियों में रोष है जिसको लेकर आज कुछ व्यापारी रामलीला खिन्नी बंग में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तो वहीं कुछ लोग बहादुरगंज चौकी के सामने लगी बुध बाजार में पहुंचे और दुकानदारों से दुकान न लगाने के लिए कहने लगे जिस पर हंगामा होने लगा, भीड़ को एकत्रित देख बहादुरगंज चौकी प्रभारी उप निरीक्षक देशराज सिंह टीम के साथ पहुंचे, दरोगा ने दुकानदारों से कहा आप लोग दुकान आराम से लगाइए कोई भी जबरदस्ती आपके साथ नहीं कर सकता है और हंगामा काट रहे लोगों को भी दरोगा ने दो टूक कहा आप किसी के साथ जबरदस्ती नहीं कर सकते हैं जो दुकान लगाना चाहते हैं वह दुकान लगाएंगे या नहीं  उनकी खुद की मर्जी है कोई भी उनके साथ जबरदस्ती नहीं करेगा दरोगा की तिरछी निगाहों को देखकर सभी लोग वहां से खिसकते नज़र आए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.