निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय इटवा में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के पी0डी0ए0 चर्चा कार्यक्रम और बूथ स्तर पर पार्टी के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम और संगठन को मजबूत और गतिशील बनाने पर चर्चा किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान व संचालन महासचिव अब्दुल लतीफ ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव बेचई यादव ने कहा कि पीडीए चर्चा कार्यक्रम को गांव गांव स्तर पर ले जाकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है सपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों को बताने और भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करने की जरूरत है।
जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने कहा कि पार्टी के तरफ से जो भी कार्यक्रम आया है उसमें बढ़ चढ़ कर सभी पदाधिकारी शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करें। जनता की समस्याओं को सुने और जो हो सके उनकी मदद जरूर करें जिससे पार्टी को मजबूती मिल सके। अमरुल्लाह, सतीश पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष खुनियांव शक्तिनाथ पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष इटवा सुनील यादव, ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में अजय चतुर्वेदी, राधेश्याम मिश्रा, सत्येंद्र यादव, पवन यादव, जुगानी मौर्या, नूर आलम, झुल्लूर मिश्रा, रहमतुल्लाह, मनव्वर खान, नदीम अहमद, राजदेव मिश्रा, फकीर मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

