मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:
गोरखपुर जिला के पीपीगंज थाने के एसएसआई अश्वनी तिवारी के नेतृत्व में कस्बा चौकी इंचार्ज नितिन कुमार श्रीवास्तव, एसआई अनिकेत भारती, एसआई मनीष राज, एसआई आदर्श द्विवेदी, कांस्टेबल प्रदीप कुमार मिश्रा, कांस्टेबल अजीत कुमार यादव, कांस्टेबल गोविंद कुमार, कांस्टेबल उमेश कुमार सिंह, पीआरबी 112 कांस्टेबल भीम यादव आदि ने एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को साथ लेकर नगर के मुख्य मार्ग, मुख्य बाजार, प्रभा तिराहा, स्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया आदि में पैदल गश्त करते हुए अतिक्रमण करने वालों, संदिग्ध अवस्था में खड़े युवकों को जमकर फटकार लगाई। वहीं सड़क पर खड़ी गाड़ियों का भी चालान किया गया। एसएसआई अश्वनी तिवारी ने बताया कि नगर में शांति व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश के लिए प्रतिदिन नगर में पैदल गश्त किया जाएगा। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचेगा, वहीं नगर के गणमान्य लोगों ने इसे पुलिस का सही कदम बताया है।

