नये बस स्टैंड मथुरा पर रेल्वे पुल के नीचे बनी पुलिया के चौड़ीकरण को लेकर लिखा पत्र | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

नये बस स्टैंड मथुरा पर रेल्वे पुल के नीचे बनी पुलिया के चौड़ीकरण को लेकर लिखा पत्र | New India Times

मथुरा बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने प्रबंधक नॉर्थ सेंट्रल रेलवे आगरा मंडल को पत्र लिखा, पत्र में नये बस स्टैंड के पास बने रेलवे पुल के नीचे पुलिया चौड़ीकरण के लेकर बताया गया मथुरा नये बस स्टैंड के पास बने रेलवे पुल के नीचे बनी पुलिया सकरी होने के कारण यहां पर हर समय जाम लगा रहता है। इस पुलिया से जाने वाला रास्ता श्री कृष्ण जन्मभूमि होते हुए वृंदावन, दूसरी तरफ का रास्ता रेलवे स्टेशन, जिला मुख्यालय, मथुरा न्यायालय के साथ साथ द्वारकाधीश मंदिर पुराने शहर को जोड़ता है यह मार्ग सबसे व्यस्ततम होने के कारण हर रोज यहां पर लाखों वाहन गुजरते हैं  पुलिया सकरी होने के कारण दोनों तरफ के वाहन आपस में फंस जाते हैं और लोग घंटों घंटों जाम में फंसे रहते हैं।

मथुरा प्राचीन काल से ही धार्मिक नगरी होने के कारण यहां पर पूरे विश्व से हजारों की संख्या में हर रोज श्रद्धालु पहुंचते हैं जिससे लोग घंटों-घंटों जाम में फस जाते हैं क्योंकि इस मार्ग से सबसे ज्यादा  वाहन हर रोज गुजरते हैं। महोदय सूत्रों से पता चला है कि आपका विभाग चौथी रेलवे लाइन डालने जा रहा यह पुलिया और भी छोटी हो जाएगी जिससे लोगों की समस्या और बढ़ जाएगी आपसे अनुरोध है कि रेलवे लाइन का चौड़ीकरण से पहले इस पुलिया का चौड़ीकरण बहुत जरूरी। विनोद दीक्षित ने लोगों की समस्या का ध्यान रखते हुए शीघ्र ही समाधान की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.