निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

पुलिस मुख्यालय लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा डिजिटल वारियर्स/ साइबर जागरूकता में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 31.01.2025 को सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल निर्देशन में श्रीप्रकाश यादव प्रभारी निरीक्षक इटवा नेतृत्व में उ0नि0 वीरेन्द्र यादव मय टीम द्वारा डिजिटल वारियर्स/साइबर जागरूकता के तहत थाना क्षेत्र के अंतर्गत डॉ राम मनोहर लोहिया पी जी कॉलेज कस्बा इटवा में शिक्षकों व विद्यार्थियों के उपस्थिति में डिजिटल वॉरियर्स कार्यशाला का आयोजन कर अध्यापकगण एवं छात्र/छात्राओं को डिजिटल वॉरियर्स बनाया गया तथा डिजिटल वॉरियर्स के कार्यों जैसे अफवाहों को रोकना, सोशल मीडिया पर ऐसे फेक न्यूज़ जो सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ते हैं उनको शेयर न करना, सोशल मीडिया के किसी भी सूचना को बिना जाने समझे शेयर ना करना, पुलिस के कार्यों को प्रोत्साहित करना आदि।
युवाओं को साइबर अपराध से बचने व भ्रामक जानकारी से बचाव हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान डिजिटल वॉरियर के अंतर्गत फेक न्यूज, साइबर क्राइम की पहचान, इसके प्रभाव, तथ्य, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा साइबर जागरुकता हेतु Cyber Dost नाम से संचालित किए जा रहे X(ट्विटर), फेसबुक एवं इंस्टाग्राम अकाउंट एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के अकाउंट @UPPolice, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 के बारे में जागरुक किया गया तथा साइबर अपराध को रोकने के लिए साइबर अपराध से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया और समाज में साइबर अपराध सम्बन्ध में जागरूकता अभियान चलाने हेतु उनके कर्तव्यों से भी अवगत कराया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक विरेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक प्रहलाद यादव, मुख्य आरक्षी हेमराज वर्मा आदि मौजूद रहे।

