निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री को पंजीकृत डाक से पत्र भेजकर पार्टी के वरिष्ठ नेता व व्यापार मंडल इटवा के अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाने की मांग किया है। उक्त जानकारी भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष दलसिंगार दूबे तथा पूर्व जिला उपाध्यक्ष बाल मुकुंद पांडेय ने संयुक्त रूप से दिया है। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई।

जिसमें सर्वसम्मत से पार्टी के वरिष्ठ नेता व इटवा व्यापार मंडल इटवा के अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा को जिलाध्यक्ष बनाने की मांग की गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जनपद सिद्धार्थनगर में अभी तक इटवा विधानसभा 305 से कोई जिला अध्यक्ष नहीं बनाया गया है। जबकि जनपद के अन्य विधानसभाओं से भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं।

प्रदेश संगठन मंत्री को भेजे गये पत्र पर दलसिंगार दुबे पूर्व मंडल अध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी अखंड प्रताप सिंह, कौशल किशोरसिंह, माधव यादव, रामतेज शुक्ला पूर्व जिला पंचायत सदस्य, गिरीश चतुर्वेदी पूर्व मंडल महामंत्री इटवा, बालमुकुंद पांडेय पूर्व जिला उपाध्यक्ष, पंकज सिंह पूर्व जिलामंत्री, सागर चौधरी पूर्व जिला मंत्री, रामनिवास उपाध्याय पूर्व मंडल अध्यक्ष, सत्येंद्र प्रताप सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रमन सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, सुभाष जायसवाल पूर्व मंडल महामंत्री, सागर चौधरी पूर्व जिला मंत्री, सुनील पांडेय, शिव सागर मिश्रा, जमीदार अग्रहरी पूर्व जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ट, पूर्व सेक्टर संयोजक, सुमित कुमार श्रीवास्तव बीजेपी बूथ अध्यक्ष, रिंकू मिश्रा आदि कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं।

