मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में विगत दिवस मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान अपनी शिकायत लेकर पहुंची महिला को वहां तैनात महिला कांस्टेबल ने घसीट के बाहर निकाला, इस मामले में कांग्रेस ने तंज कसते हुए लिखा मोहन जी अपना नाम बदलकर “कंस” रख लीजिए, मध्यप्रदेश में “लाडली बहना” के साथ जिस तरह का दुर्व्यवहार हो रहा है, उसके बाद यही नाम आपको शोभा देता है।
सिंगरौली में जन सुनवाई में आई महिला को घसीटकर बाहर निकाल दिया गया। ये जन सुनवाई और जनता दरबार जैसी नौटंकियां आपको तत्काल बंद कर देना चाहिए। क्योंकि, आपके राज में न जन की सुनवाई है, न ही सम्मान।

