निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

बुधवार को समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा के अध्यक्ष बबलू खान के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने जनहित की समस्या जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र में देरी और महीनों तक चक्कर काटने के बाद भी क्षेत्र की जनता को परेशान होना पड़ता है। जनता के जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए प्रतिदिन दौड़ना न पड़े।
जल्द से जल्द समस्या के समाधान को लेकर उपजिलाधिकारी महोदय इटवा को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर अब्दुल लतीफ, बबलू पाठक, नूर आलम, सौरभ श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, ध्रुव पाठक, शिवपाल वरुण, प्रेम मौर्या, शाहिद हुसैन, अमरुल्लाह, रमापति पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

