शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:
अटेवा पेंशन बचाओ मंच जनपद गोरखपुर के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर जनपद गोरखपुर अटेवा के सभी शिक्षक कर्मचारियों ने 1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाली एकीकृत पेंशन प्रणाली की पत्रावली (UPS) को अपने कार्य स्थलीय पर शिक्षक कर्मचारियों ने जलाया। मंडलीय मंत्री अभिषेक गुप्त एवं जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने कहा कि UPS में कर्मचारी के वेतन का 10% सरकार का राज्यांश 14%+4.5% अतिरिक्त सब जब्त कर लिया जाएगा। यदि आपने
एक बार UPS का विकल्प चुन लिया तो फिर वापस नहीं आ सकते, यदि भविष्य में OPS बहाल हुई तो OPS का लाभ नहीं मिलेगा।
जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष विरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि किसी कारण वश स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले लिया तब भी पेंशन सेवानिवृत आयु 60 या 62 वर्ष बाद ही मिलेगी।
यदि सेवा 25 वर्ष से कम है तो लाभ 10 वर्ष के आधार पर ही मिलेगा और यदि 25 वर्ष से अधिक है मतलब 30 से 35, 36 वर्ष सेवा किया तब भी लाभ 25 वर्ष वाला ही मिलेगा।
जिला उपाध्यक्ष राजकुमार एवं संतोष पाठक ने कहा कि पेंशन अन्तिम सेवा वर्ष के 12 माह के औसत के 50% के बराबर मंहगाई भत्ता सहित मिलेगी।
अटेवा यूपीएस/एनपीएस का पूरी ताकत के साथ विरोध करता है, सिर्फ़ और सिर्फ़ पुरानी पेंशन बहाली की मांग करता है। अर्जुन गुप्ता ने यह बताया कि यदि मांगें नही मानी गई तो अटेवा के द्वारा आगामी वर्ष में राष्ट्रीय स्तर का आन्दोलन किया जायेगा,जिसकी तैयारी अटेवा ने शुरू कर दी है। इस कार्यक्रम में सुनील दूबे, ज्ञान प्रकाश सिंह, संतोष पाठक, विरेन्द्र प्रसाद, राजकुमार, अखंड प्रताप मिश्रा, दिलीप गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, अजय भास्कर, सुनील शर्मा, शिव प्रसाद शर्मा, यादवेन्द्र कुमार यादव, धर्मेश तिवारी, उदय प्रताप सिंह, मनोज कुमार,अजय चौधरी, सुधीर कुमार, संतोष कुमार, नीतू मिश्रा, अंबिका गौड़, जयराज सिंह अरमान अली, अशोक प्रजापति, विभिन्न विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

