जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की समस्याएं | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की समस्याएं | New India Times

भोपाल कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को जिले से आए जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 125 आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके पर एडीएम श्री भूपेन्द्र गोयल, श्री सिद्धार्थ जैन, श्री अंकुर मेश्राम, एडीएम प्रकाश नायक, डिप्टी कलेक्टर मोहम्मद इकबाल, श्रीमती निधि चौकसे, श्री अजय शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की समस्याएं | New India Times

कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.