मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा जिला कलेक्टर श्रीमान अजयदेव शर्मा जी, नगरपालिका अध्यक्ष माननीय श्री संदीप घाटोडे़ जी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमान राजकुमार इवनाती जी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत हितग्राही सम्मेलन एवं सफाई मित्रों को किट वितरित किया गया। इस सम्मेलन कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष श्री नरेश कलंबे, सभापति श्री महेंद्र घोड़े, श्री प्रदीप जूननकर जी, सभापति श्री मदन भांगे, श्री उमेश उरकुडे़, पार्षद श्री सोनू बागडे़, श्री लोचन खवसे, श्री प्रदीप कामदार जी, श्री दुर्गेश उईके जी एवं नगरपालिका अधिकारी/कर्मचारी, हितग्राही मौजूद रहे।

