रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर प्रथम तीर्थंकर परमात्मा युगादिदेव आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मेरु तेरस नगर में मनाई गई। उक्त जानकारी देते हुए रजत कावड़िया ने बताया कि, मेरु तेरस के अवसर पर श्री शान्ति सुमतिनाथ जिन मंदिर में समाजजन एकत्रित हुए चैत्यवंदन आदि क्रिया के बाद परमात्मा आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर घी का मेरु निर्मित किया गया, और उसके साथ चांदी का मेरु लेकर नगर भ्रमण किया गया। घी के मेरु को नगर भ्रमण कराने का लाभ, श्रीमती स्नेहलता मनोहरलाल कावड़िया परिवार ने लिया तो चांदी के मेरु को नगर भ्रमण कराने का लाभ सुजानमल लुणावत परिवार ने लिया।

