मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

सांसद श्री विवेक जी (बंटी) साहु ने पुलिस कम्यूनिकेशन सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने नवीन जिला पांढुर्णा में 1,50,90,329 रुपये की लागत में बने पुलिस कम्यूनिकेशन सेंटर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद श्री विवेक जी बंटी साहू, कलेक्टर श्री अजयदेव जी शर्मा, पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा- छिंदवाड़ा, सौसर विधायक श्री विजय जी चौरे, पांढुर्णा नगरपालिका अध्यक्ष श्री संदीप जी घाटोडे, पांढुर्णा विधायक श्री निलेश उइके जी, सौसर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा इंदरचंद डागा जी, वरिष्ठ नेता श्री संतोष जी जैन, श्री उज्वलसिंह जी चौहान (अज्जु भैय्या), श्री राजु जी परमार,श्री महेन्द्र जी घोडे, श्री प्रशांत जी दाडे, श्री विष्णु लेंडे, श्री भुषण जी केवटे, श्री नरेश कलम्बे, श्री मुन्ना ठाकुर, पार्षद गण श्री प्रदीप जी जुननकर, श्री मदन जी भांगे, श्री गोलु कोरडे, श्री दुर्गोश जी उइके एवं समस्त गणमान्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री श्री नाना भाऊ मोहोड, सौसर विधायक श्री विजय जी चौरे, पांढुर्णा विधायक श्री निलेश जी उइके ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। पांढुर्णा स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन स्टापेज, कोरोना काल से बंद स्टापेज ट्रेनों और पूर्व की मांग रेलवे ब्रिज निर्माण को लेकर बात कही। कोरोना काल से बंद ट्रेनों के रेलवे स्टापेज को पुनः बहाल वह अन्य जनसमस्याओं का अतिशीघ्र निराकरण करने का माननीय सांसद महोदय ने आश्वस्त किया।

