निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
जामिया अहले सुन्नत फैजा़ने रजा़ इटवा के परागण में 76/वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण के बाद जामिया के छात्र मुसव्वर अ़ली ने हिन्दी तराना पेश किया। फिर शमशाद अहमद (हि़प्ज़) ने जामिया का खूबसूरत तराना पढा। उसके बाद नूर फातिमा कक्षा 4 ने देशभक्ति गीत गया। लगे हाथ मुह़म्मद ह़सन व मुशाहिद रजा़ कक्षा 4 के छात्रों ने इंग्लिश में स्पीच दी। उसके बाद कार्यक्रम कुछ इस तरह चलता रहा कि सैयद हुसैऩ, नाज़िरीन ख़ातून, महनाज़ खा़तून, गुलनाज़ ख़ातून, मुसव्वर अ़ली, शगूफा खा़तून, कनीज़ फातिमा, एवं बेबी नाज़ फातिमा जामिया के छात्र, छात्राओं ने देशभक्ति के ऊपर तराना पेश किया। फ़िर सरफराज़ अहमद, मुई़नुद्दीन, रमजा़न अली मुह़म्मद सैफ ने देशभक्ति के ऊपर चार-चार लाइन की पंक्तियां पेश की।
इसके अलावा मुह़म्मद अफराहीम हि़फ़्ज़, मुह़म्मद अशरफ हि़फ़्ज़, नूर फातिमा कक्षा 4 मुह़म्मद अमजद हि़फ़्ज़ ने उर्दू में एवं खुशनुमा खातून कक्षा 3 ने इंग्लिश में और मुह़म्मद अयाज़ कक्षा 4, मुह़म्मद जीशान कक्षा 4, मुह़म्मद नफीस 3 ने गणतंत्र दिवस पर हिन्दी में भाषण दे कर कार्यक्रम में नया रंग भर दिया। साथ ही साथ अलीशा खातून, महक फातिमा और मुह़म्मद हसन ने नात शरीफ पेश की। अंत में गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र एवं छात्राओं को हा़जी अब्दुल मुई़द खा़न मैनेजर जामिया, हा़जी मुह़म्मद का़सिम अशरफी, जनाब खा़न रजा़ एवं जनाब शब्बू भाई के हाथों से इनाम दिया गया। कार्यक्रम में जामिया के सभी शिक्षकों मौलाना मुह़म्मद उस्मान अलीमी, मौलाना मुह़म्मद शरीफ कादरी, मास्टर अरबी हसन मास्टर राशिद रजा़, मास्टर इमरान सिद्दीकी़, हाफिज़ मुह़म्मद अरबाब निजा़मी हाफिज़ जु़बैर फै़जी़ के अलावा नगर पंचायत इटवा से भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

