मयंक गुगलिया एम डी, जीवन लाइम केमिकल जरियारी मैहर ने जरियारी के ग्रामीणों के अधिकारों पर डाल रहा डांका, सीएसआर का रुपया भी खुद डकार रहा मयंक गूगलिया | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

New India Times

जीवन लाइम केमिकल जरियारी ने जन सुनवाई के कार्यवाही के शपथ अनुसार एक भी कार्य या जरियारी के गरीबों को रोजगार नहीं दिया। जीवन लाइम केमिकल जरियारी ने शासन के नियमों का एक भी पालन नही किया 50 जरियारी के मजदूर शर्त मे एक भी नही रखे गये। पिछले 7 सालो मे आज तक जीवन लाइम केमिकल जरियारी ने केवल लेटराईट बॉक्ससाइड ही खाये हैं ग्रामीणों को कंकण भी देखने को लोग तरस रहे हैं?

सबसे बड़ी बात की मयंक गुगलिया ने 20 सालों के लिए लीज लिया लेकिन अपने खदान गेट पर 50 सालो का लीज लिखा गया यानी 2017 से 2067 तक, जबकि पत्र अनुसार 2017 से 2037 तक लिखा गया है और लोगो को गुमराह किया जा रहा है, सूत्र खनिज अधिकारी ने भी मोटी रकम की ललक ने सभी से इस बात को छुपाया की बॉक्ससाइड खदान की लीज 20 साल की है, न की 50 सालो की है, बोर्ड में 50 साल का उल्लेख किया गया लेकिन हकीकत मे जन सुनवाही कार्यवाही मे 20 साल तक हीं लिखा है, वन विभाग भी तरह तरह की बाते बताकर जीवन लाइम केमिकल जरियारी को फायदा पहुंचाने में जुटे हैं।

जीवन लाइम केमिकल जरियारी बॉक्ससाइड खदान के सुरक्षा प्रहरी बने हर गोविंद सिंह के दम पर नियमों को ठेंगा दिखायते हुए मयंक गूगलिया खदान संचालित कर रहा है, जबकि कार्यवाही विवरण मे साफ शब्दो मे लिखा है मयंक गुगलिया के द्वारा जरियारी के लोगो को हि करीब 50 बेरोजगारों को रोजगार देंगे, साथ हीं समय समय पर शिविर लगाकर स्वस्थ्य परीक्षण ग्रामीणों का कराया जायेगा, यही नहीं गांव में समुदाईयिक भवन, पर्यावरण हेतु पेड़ पौधे का प्लांट भी जगह जगह लगाएंगे पंचायत के साथ खदान क्षेत्र अंतर्गत, सड़क की सुधार या और जो भी जरियारी पंचायत मे शासन स्तर हर जो भी विकास किये जाएंगे उसमे खदान संचालित कर्ता 25 व 50 प्रतिशत की राशि कार्य अनुसार वहन करेंगे साथ हीं पंचायत के विकास अन्य सुविधाओं की व्यवस्था ग्रामीणों के लिए कराएंगे, जबकि आज लगभग आठवा वर्ष खदान संचालित होते हो चुके आज तक किसी भी तरह की कोई सुविधा या विकास कार्य नही किया गया आखिर मैहर की सम्पदा और मैहर के लोग हीं इससे लाभ से वंचित हैं खदान संचालित कर्ता कटनी का विकास व अपनी जेब गर्म कर रहा है, शपथ पत्र के विपरीत जाना  मयंक गूगलिया की चिन्दी चोरी वाली करतूत कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.