अरशद आब्दी, झांसी (यूपी), NIT; 
आखिरकार वह तस्वीर आ ही गई, जिसका इंतजार पूरे देश को लंबे समय था. विराट अनुष्का की शादी की खबरें तो पहले से ही आ चुकी थीं, लेकिन उनकी कोई भी ऐसी तस्वीर सामने नहीं आई थी, जिसे देखकर ये कहा जा सके कि इन दोनों ने ये शादी कर ली है. हालांकि सोमवार को जब शादी की खबरें आईं तब कहा गया कि ये दोनों सोमवार रात 8 बजे अपनी शादी का ऐलान करेंगे. उनकी शादी का ऐलान तो नहीं हुआ लेकिन शादी की तस्वीरें जरूर वायरल हो गईं.
इस बारे में जैसे ही तस्वीरें सामनें आईं लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इटली में शादी के बाद ये जोड़ा मुंबई में एक बड़ा रिसेप्शन आयोजित करेगा. ये रिसेप्शन 21 या 22 दिसंबर को हो सकता है. यहां पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के सभी दोस्त शामिल होंगे.
यह शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई है. बता दें, दोनों साल 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इनकी पहली मुलाकात एक विज्ञापन शूटिंग के दौरान हुई थी.

सेलेब्रिटीज़ के लिए शादी तो एक दिखावा है सारे काम तो शादी के पहले ही कर लेते हैं।
अब चूंकि बच्चे पैदा करना होगा तो पब्लिक का लाइसेंस तो लेना ही पड़ेगा।