अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन में समायरा जनकल्याण सेवा समिति एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री निकाह समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग उपस्थित थे।
इस समारोह में 86 जोड़ों का काजी द्वारा निकाह और 46 जोड़ों का पंडित जी द्वारा वैदिक रीति-रिवाज से विवाह सम्पन्न करवाया गया।
राज्य मंत्री श्री सारंग ने नव विवाहित दम्पितियों को सफल ग्रहस्थ जीवन का आशीर्वाद दिया। आयोजक डॉ. रेहान सिद्दीकी और डॉ. साबिर सिद्दीकी ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले 7 वर्षों से लगातार सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद, जन प्रतिनिधि और कन्या एवं वर पक्ष के निकटतम रिश्तेदार तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
