जलगांव महानगरपालिका ने संपत्ति कर बकाया भुगतान के लिए दी राहत, शास्ती माफी अभियान शुरू | New India Times

विशेष प्रतिनिधि, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जलगांव महानगरपालिका ने संपत्ति कर बकाया भुगतान के लिए दी राहत, शास्ती माफी अभियान शुरू | New India Times

जलगांव शहर महानगरपालिका ने संपत्ति करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए ‘शास्ती माफी अभियान’ शुरू किया है। इस योजना के तहत, संपत्ति करदाता बकाया राशि पर लगे जुर्माने से छूट पा सकते हैं। यह अभियान 1 जनवरी, 2025 से शुरू होकर 15 मार्च, 2025 तक चलेगा। अब तक 47 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान हो चुका है। शनिवार और रविवार को प्रभाग समिति कार्यालय शुरू रहेंगे। मनपा प्रशासन ने अवकाश के दिन भी बकाया राशि भुगतान करने का नागरिकों से अनुरोध किया है। मनपा प्रशासन ने बकाया न चुकाने पर संपत्ति जब्त की चेतावनी दी है।

महानगरपालिका आयुक्त ज्ञानेश्वर ढेरे ने बताया कि शास्ती माफी योजना का उद्देश्य शहर के विकास कार्यों के लिए आवश्यक धन जुटाना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अब तक 47,02,28,835 रुपये की राशि का भुगतान हो चुका है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपनी बकाया राशि का भुगतान करें।

बकाया न चुकाने पर कार्रवाई

आयुक्त ने यह भी चेतावनी दी है कि जो संपत्ति करदाता बकाया राशि का भुगतान नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, उनके संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

नागरिकों की सुविधा के लिए महा नगरपालिका के सभी वार्ड कार्यालय शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों के दिन भी दोपहर 1:30 बजे तक खुले रहेंगे।
आयुक्त ने बताया कि इस अभियान को शुरू करने के बाद से नागरिकों की ओर से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस अभियान के माध्यम से महानगरपालिका को आय में वृद्धि करने में मदद मिलेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.