धौलपुर पुलिस की नई पहल: सड़क सुरक्षा माह में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की प्रदर्शनी से बच्चों को किया जागरूक | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस की नई पहल: सड़क सुरक्षा माह में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की प्रदर्शनी से बच्चों को किया जागरूक | New India Times

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत धौलपुर पुलिस ने अनोखी पहल कर पुलिस लाइन में परवाह प्रदर्शनी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा नियमों की पालना एवं जागरूकता के लिए स्कूली बच्चों को सडक दुर्घटनाओं में डैमेज वाहनों को दिखाकर यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश की  यातायात पुलिस धौलपुर के द्वारा रोटरी क्लब के सहयोग से पुलिस अधीक्षक सुमित मेहराडा के निर्देशन में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की एक प्रदर्शनी में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को दिखाया गया और उनके कारण बताए गए एवं पद में प्रोजेक्टर पर यातायात नियमों से संबंधित फिल्में दिखाई गई। प्रदर्शनी में प्रतिदिन स्कूली बच्चों का भ्रमण कराया जाएगा पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने बताया गया सडक दुर्घटनाओं के आंकड़े दुखद और तकलीफ देह सच्चाई को सामने लाते हैं। सड़क दुर्घटनाएँ हमारे देश में मृत्यु और गंभीर चोटों के प्रमुख कारणों में से एक हैं सड़कों पर पैदल यात्री और दोपहिया वाहन चालक सर्वाधिक असुरक्षित होते हैं यही कारण है कि दुर्घटना में होने वाली मौतों में इनकी संख्या दो तिहाई होती है।

हालांकि इनमें से कई लोगों की जिंदगी सुरक्षा गियर के सही उपयोग और आसान से उपाय के माध्यम से बचाई जा सकती है जैसे कि हेलमेट सीट बेल्ट रिफ़्लेक्टिव कपड़े और बाल नियंत्रण प्रणाली यह हमारे लिए सिर्फ़ सहायक उपकरण नहीं हैं बल्कि जीवन बचाने वाले साधन हैं। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरूकता अभियान की आवश्यकता है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं के मुद्दे को सामने लाया जा सके कई सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों या गंभीर चोटों को काफी हद तक टाला जा सकता है, उदाहरण के लिए सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग न केवल आगे बल्कि पीछे भी हमारी आदतों में एक बहुत ही छोटा और आसान सा बदलाव है जिसे हममें से हर कोई हर बार चार पहिया वाहन में कदम रखते समय अपना सकता है सीट बेल्ट बांधने का एक छोटा सा क्लिक यदि हम अपनी आदत में लाते हैं तो अपनी और बाकी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हैं इससे पता चलता है कि सुरक्षा गियर क्यों महत्वपूर्ण है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए क्या कर सकते हैं कि सभी सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लें। इस दौरान यातायात प्रभारी टीनू सोंगरवाल सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.