रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शा. हायर सेकेंडरी स्कूल रोटला में 150, शा. हायर सेकेंडरी स्कूल खरडू बड़ी में 112, शा. बालक हायर सेकेंडरी स्कूल पारा में 140, शा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल पारा में 99, शा. हायर सेकेंडरी स्कूल कलमोड़ा में 69 साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके किया गया।

कैबिनेट मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि म.प्र. शासन की ओर से आपको साइकिल दी जा रही है, आपके भविष्य के लिए सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु म.प्र. सरकार तत्पर है। आपको कड़ी मेहनत कर अपने भविष्य को सँवारने हेतु प्रयास करना चाहिए और इन्हीं प्रयासों के माध्यम से अपने कैरियर एवं जीवन को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर स्कूलों के प्राचार्य, छात्र-छात्राए एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

