मुकुन्दपुर को तहसील बनाए जाने के लिए मुकुन्दपुर ग्रामीण युवा संगठन एवं आम जनता ने राज्य मंत्री को दिया ज्ञापन | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मुकुन्दपुर को तहसील बनाए जाने के लिए मुकुन्दपुर ग्रामीण युवा संगठन एवं आम जनता ने राज्य मंत्री को दिया ज्ञापन | New India Times

मुकुन्दपुर ग्रामीण युवा संगठन और आमजनों के द्वारा राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी को विंध्य क्षेत्र के नवगठित जिला मैहर अंतर्गत मुकुन्दपुर में नवीन तहसील बनाए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। जिसे राज्य मंत्री के द्वारा संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री डां.मोहन यादव म.प्र.शासन भोपाल को पत्र क्रमांक 820/2024 दिनांक 25 दिसम्बर 24 को पत्र जारी कर नवीन तहसील स्थापित करायें जाने का निवेदन किया गया।

मुकुन्दपुर को तहसील बनाए जाने के लिए मुकुन्दपुर ग्रामीण युवा संगठन एवं आम जनता ने राज्य मंत्री को दिया ज्ञापन | New India Times

इससे पहले उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ला  के सामने रखी गई थी मांग जिस पर उप मुख्यमंत्री के द्वारा दिया गया था आश्वाशन और साथ इस विषय को लेकर मुकुन्दपुर ग्रामीण युवा संगठन और आमजनों के द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय  भोपाल और जिला कलेक्टर मैहर में दें चुके है ज्ञापन जिसमें मैहर कलेक्टर रानी बाटेड के द्वारा पत्र क्रमांक 426/एस.सी./2024दिनांक 6 सितम्बर 2024को उप सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय मध्यप्रदेश शासन बल्लभ भवन भोपाल को पत्र भेजा गया।

मुकुन्दपुर को तहसील बनाए जाने के लिए मुकुन्दपुर ग्रामीण युवा संगठन एवं आम जनता ने राज्य मंत्री को दिया ज्ञापन | New India Times

मुकुन्दपुर ग्रामीण युवा संगठन और आमजनों को आशा हीं नहीं पूर्ण विश्वास हो गया है कि मुकुन्दपुर में नवीन तहसील स्थापित किया जाएगा।

By nit