युवा नेता गजेंद्र पाटील ने महापौर से बाल शिवा उद्यान के निर्माण की रखी मांग | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

युवा नेता गजेंद्र पाटील ने महापौर से बाल शिवा उद्यान के निर्माण की रखी मांग | New India Times

राजमाता जिजाऊ की 426 वीं जन्म जयंती पर भाजपा युवा नेता गजेन्द्र पाटिल ने नगर पालिका निगम बुरहानपुर की महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल एवं समाज जन के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए महापौर से मांग की कि यहां बाल शिवा उद्यान का निर्माण हो और माता जिजाऊ के जीवनी पर प्रकाश डाला। राजमाता जिजाऊ, मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की मां थीं। राजमाता जिजाऊ एक कुशल घुड़सवार, रणनीतिकार, कूटनीतिज्ञ, और तलवारबाज़ थीं।

माता जिजाऊ ने शिवाजी महाराज को बचपन से ही रामायण और महाभारत की कहानियां सुनाई थी। माता जिजाऊ के मार्गदर्शन में ही शिवाजी महाराज ने युद्ध कला सीखी थी। माता जिजाऊ की इच्छा थी कि हिंदवी स्वराज्य बनाया जाए। मां जिजाऊ के धैर्य, कर्तव्य की तीव्र भावना, और स्वाभिमान ने शिवाजी महाराज को सबसे महान शासक और योद्धा बनने की प्रेरणा दी। छत्रपति शिवाजी महाराज ने गोरिल्ला युद्ध की एक नई शैली ‘शिवसूत्र’ विकसित की और पश्चिमी भारत में मुगलों को सीधी चुनौती देने लगे।

इस अवसर पर महापौर माधुरी अतुल पटेल, मंडल अध्यक्ष अमोल भगत, पार्षद भारत इंगले, मनोज टंडन, डॉ.दीपक वाभले, सूर्यकांत ससाने, सुनील वाघे, प्रमोद महाजन, धीरज महाजन,संदीप चौधरी, महेन्द्र कामले, महेंद्र महाजन, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.