मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा शासन की योजना प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गरीबों को पक्के मकान मिले कोई भी गरीब बग़ैर मकान के ना रहे यह शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना पुरे भारत में शुरू की गईं। पांढुर्णा नगर पालिका में 6 वी,डी पी आर तक नगर पालिका द्वारा उनके मकान टैक्स की रसीद देख कर गरीबों को आवास का लाभ मिलता रहा। किन्तु 7 वी डी पी आर में पांढुर्णा में हितग्राहियों को रजिस्ट्री या पट्टे की मांग की जा रही है जीन नागरिकों के मकान आबादी वाले क्षेत्र में स्थित हैं उन लोगों के पास रजिस्ट्री या पट्टे शासन द्वारा हितग्राहियों को नहीं दिए गए। जिससे आबादी में निवासरत गरीबों को शासन की योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित रखा जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना पुर्व की तरह गरीबों को टैक्स रसीद के आधार पर शासन की योजना का लाभ मिले कोई भी गरीब शासन की योजना से वंचित न रहे। इस योजना का लाभ गरीबों मिले इसके लिए जो शर्त नगर पालिका द्वारा, रजिस्ट्री, पट्टे अनिवार्य किया हैं उस शर्त को हटा कर पुर्व की तरह टैक्स रसीद के आधार पर गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का मिलना चाहिए। उक्त मांग नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता सुरेश सुरजुसे, पार्षद सौ लता जसूतकर, पार्षद मीरा बाई डाबरे, चंदा देशभरतार, संदीप बनाईत पार्षद, योगेश खोड़े, रुनदेश जसूतकर, विलास डाबरे, ने पार्षद दल के साथ मिल कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की।

