मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव विधानसभा के अंतर्गत दमुआ में देर शाम आज नेता सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास नांदोरा एवं सीनियर बालिका छात्रावास दमुआ का निरीक्षण करने एसडीएम कामिनी ठाकुर और दमुआ सीएमओ पूजा बुनकर ने पहुंचकर छात्रावास का जायजा लिया। मामले पर एसडीएम कामिनी ठाकुर ने बताया कि छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थियों से संवाद किया और छात्रावास अधीक्षक से जानकारी प्राप्त की बढ़ती ठंड को लेकर क्या व्यवस्था है उसका भी जायजा लिया। सुभाष चंद्र बोस हॉस्टल में प्रकाश की कमी डस्टबिन की कमी पाई गई सीनियर बालिका छात्रावास में प्रधान राशि प्राप्त नहीं होने की शिकायत प्राप्त हुई है।

