आकाशीय बिजली से बचाव सम्बन्धी तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

आकाशीय बिजली से बचाव सम्बन्धी तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न | New India Times

आकाशीय बिजली से बचाव एवं प्राथमिक चिकित्सा हेतु आपदा प्रबंधन क्षमता संवर्धन तीन दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण/ कार्यशाला का आयोजन जिला ग्राम्य विकास संस्थान सोनभद्र प्रशिक्षण केंद्र स्थल कसया कला पर दिनांक 07 जनवरी से 09 जनवरी तक सरदार बल्ल्भाई पटेल आई टी आई कालेज पर जनपद स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।प्रशिक्षण कार्यक्रम में 06 विभागों के अधिकारी कर्मचारी प्रशिक्षण प्राप्त किए। प्रशिक्षण में स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, राजस्व, पंचायत, पशु चिकित्सा विभाग के कुल 30 अधिकारी/कर्मचारी प्रतिभाग किए। उक्त प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्र, उप जिलाधिकारी विनय कुमार, डा अनिल कुमार सिंह जिला प्रशिक्षण अधिकारी सोनभद्र, सुरेंद्र पाल, पवन कुमार जिला आपदा विशेषज्ञ, अग्नि शमन विभाग से करण कुमार एवं पशु मुख्य विकास अधिकारी ए के मिश्रा, ए सी एम ओ सुमन कुमार, अमर सिंह, समृद्धि कुशवाहा द्वारा आपदा के बचाव के विषय विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम का समापन मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित करते हुए किया। उक्त कार्यक्रम का प्रायोजन दीन दयाल उपाध्याय राज्य विकास संस्थान लखनऊ एवं आयोजन जिला ग्राम्य विकास संस्थान सोनभद्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आग्नतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन सरदार वल्ल्भाई पटेल आई टी आई कालेज कसया कला के प्रबंध निदेशक डाॅ प्रसन्न पटेल द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article