अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने अत्यधिक ठंड को देखते हुए आज गुरुवार को भागलपुर शहर स्थित वार्ड संख्या 33 के इस्लामनगर में सैकड़ों गरीब परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया।
मौके पर विधायक श्री शर्मा ने कहा कि, इस भीषण ठंड में कंबल का वितरण मानव सेवा की तरह है। उन्होंन कहा कि, मेरी कोशिश रहती है कि अधिक से अधिक लोगों को राहत पहुंचायी जायें।
विधायक श्री शर्मा के कंबल वितरण कार्यक्रम में मोहम्मद नियाज, मोहम्मद परवेज, दुलारी खातून, डॉ जयशंकर ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।

