इन्दौर में आयोजित रोटरी मंडल 3040 का 41वां महा अधिवेशन हुआ संपन्न, मेघनगर रोटरी क्लब अपना की टीम भी हुई शामिल | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

इन्दौर में आयोजित रोटरी मंडल 3040 में रोटरी का 41वां महा अधिवेशन इन्दौर के भण्डारी रिसोर्ट में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पुर्व मंडलाध्यक्ष एवं रोटरी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि रोटे सी एस कोलवेकर, पुष्पेन्द्र कुल श्रेष्ठ एवं रोटरी अंतर्राष्ट्रीय मंडल निदेशक रोटे राजू सुब्रमण्यम सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अधिवेशन में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

रोटरी मंडल 3040 में रोटरी क्लब अपना मेघनगर के सदस्यों ने भी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में शिरकत कर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।

अधिवेशन की झलकियां

इन्दौर में आयोजित रोटरी मंडल 3040 का 41वां महा अधिवेशन हुआ संपन्न, मेघनगर रोटरी क्लब अपना की टीम भी हुई शामिल | New India Times

मनोरंजन: अधिवेशन का सिलसिला कार रैली से शुरू हुआ
उसके बाद दौर शुरू हुआ मौज मस्ती का, गोविंदा, अमिताभ बच्चन के प्रतिरूप में कलाकारों ने डॉयलॉग्स और फ़िल्मों के गानों के माध्यम से नृत्य कर बताया की “हम भी किसी से कम नहीं हैं।
पुर्व मंडलाध्यक्ष एवं रोटरी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अतिथि के रूप में पहुंचे रोटरी की पारंपरिक शैली में विशेष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वक्ताओं नें रोटरी के माध्यम से रोटरी की महत्वता, विश्व स्तर पर पहचान, भविष्य की रोटरी गतिविधियों की संभावनाओं को उजागर किया।
रोटरी क्लब ऑफ उज्जैन द्वारा संचालित संस्था की बालिकाओं द्वारा सुन्दर नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी।
इन्दौर सांसद के विचार, ब्रह्म कुमारी रितु ठक्कर का प्रवचन,
रोटे अनिश मलिक, मंडलाध्यक्ष के परिवार का परिचय:- रोटे टोनी शुक्ला, कार्यक्रम के उद्घोषक नें मंडलाध्यक्ष के पुरे परिवार को मंच पर बुलाकर उनका आभार व्यक्त किया और सदन से परिचय करवाया।
फ़िल्म कलाकार
“कॉफ़ी विद सुशांत सिंह “ कार्यक्रम में रोटे टोनी शुक्ला द्वारा संचालित बातचीत में रोटे अनिश मलिक, रोटे मनोज चांडक, रोटे हितेश ठाकुर सहित अन्य सदस्यों ने अभिनेता से कई मनोरंजक सवाल पूछे /रोटे‌ लोकेश क्षवंर एवं टीम जोश की मेहनत रंग लाई उनको भी बहुत-बहुत साधुवाद बहुत से सम्माननीय रोटेरियन साथीयो.का साथ मिला और उनके साथ बीताये हुए पल यादगार रहे हैं।

इस वर्ष की कॉन्फ्रेंस में जो व्यवस्था रोटरी मंडल 3040 की कांफ्रेंस के आयोजन के लिए मंडलाध्यक्ष रो अनीश मलिक एवं सीमा भाभी उनकी पूरी टीम को आत्मीय हार्दिक बधाई जय रोटरी साथ ही हमारे नए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भाई मुकेश साहू को ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article