सर्वर की कनेक्टविटी के चलते पटवारी परीक्षा निरस्त, छात्रों ने सडकों पर उतर कर व्यापमं व जिला प्रशासन के खिलाफ की नारे बाजी | New India Times

 अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​सर्वर की कनेक्टविटी के चलते पटवारी परीक्षा निरस्त, छात्रों ने सडकों पर उतर कर व्यापमं व जिला प्रशासन के खिलाफ की नारे बाजी | New India Timesप्रदेश भर में आज शनिवार को आयोजित पहली पाली की पटवारी परीक्षा सर्वर की कनेक्टवटी के चलते निरस्त कर दी गई है। इसकी भनक जैसे ही छात्रों को लगी तो वह सड़कों पर उतर कर व्यापमं एवं जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बहुत से छात्र इस बात की मांग कर रहे हैं कि उन्हें आने जाने का किराया और खाने की व्यवस्था कराई जाए। 
व्यापमं के अधिकारियों का कहना है कि बाकी के पालियों में पूर्व निर्धारित प्रोग्राम के मुताबिक परीक्षा का आयोजन होगा। जिनका एग्जाम कैंसिल किया गया है, उनके लिए नए एग्जामिनेशन टायम-टेबल का जल्दी ही ऐलान किया जाएगा। 

बताया जा रहा है कि भोपाल सहित इंदौर, सागर और दर्जन भर दूसरे जिलों में सर्वर की प्रॉब्लम के चलते बहुत सारे छात्रों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है।

 गौरतलब है कि प्रदेश में पटवारी के लगभग सवा नौ हजार पदों के लिए 10 लाख से भी अधिक लोगों ने फॉर्म भरे थे, जिनमें इंजीनियर्स, पीएचडी आदि छात्र शामिल हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.