शिवराज कैबिनेट की बैठक में हुए कई अहम फैसले;  प्रदेश में कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए POS मशीन टैक्स फ्री | New India Times

संदीप शुक्ला, भोपाल, NIT; ​शिवराज कैबिनेट की बैठक में हुए कई अहम फैसले;  प्रदेश में कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए POS मशीन टैक्स फ्री | New India Timesशिवराज कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक भोपाल राज्य मंत्रालय में हुई। कैबिनेट में 16 अहम् प्रस्तावों पर चर्चा की गई।बैठक में कुछ अहम् फैसले भी लिए गए। बैठक में वित्त मंत्री जयंत मलैया ने सभी 16 प्रस्तावों पर चर्चा कर स्वीकृति की मुहर लगा दी है। बैठक में शराबबंदी को लेकर कोई चर्चा  नहीं  हुई है। 2017 को दीनदयाल वर्ष के रूप में मनाने का फैसला लिया गया। मध्य प्रदेश में पेट्रोल डीजल पर वैटमकम करने को लेकर कोई विचार नहीं किया गया। मलैया बोले देश में बिरला और मुकेश अम्बानी को छोड़कर सभी उद्योगपति एनपीए, जैसे बिड़ला और मुकेश अम्बानी का रिकॉर्ड अच्छा, वैसे ही मध्य प्रदेश सरकार का रिकॉर्ड भी अच्छा है। मलैया बोले 14 जनवरी को हर जिले में आनंद विभाग की बैठक की जायेगी। प्रदेश में कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन खरीदने पर वैट और प्रवेशकर से मुक्त कर दिया है।​शिवराज कैबिनेट की बैठक में हुए कई अहम फैसले;  प्रदेश में कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए POS मशीन टैक्स फ्री | New India Times

कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले:-

* सिंहस्थ में लगाये गए अधिकारी कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

* POS (पॉइन्ट ऑफ सेल)  मशीन को वैट और प्रवेशकर से मुक्त करना।

* हॉक फोर्स में रिटायर्ड आर्मीमैंन भजनलाल को सहायक सेनानी और गंगाराम को कम्पनी कमाण्डर पद पर संविदा नियुक्ति।

* छानबीन समिति की अनुशंसा पर तिलहन संघ के कर्मचारियों का संविलियन।

* मध्यप्रदेश विद्युत क्षेत्र की साल 2015-16 और 2016-17 की वार्षिक योजना को मंजूरी।

* मप्र श्रम न्यायिक सेवा वेतन, पेंशन नियमों के पुनरीक्षण नियम 2015 का अनुमोदन।

* राज्य प्रशासनिक सेवा के दो रिटायर्ड अधिकारियों की विभागीय जांच।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article