मेले से लौट रही युवती से गैंगरेप, आरोपियों ने दोस्त के साथ भी की मारपीट | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मेले से लौट रही युवती से गैंगरेप, आरोपियों ने दोस्त के साथ भी की मारपीट | New India Times

सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। 19 वर्षीय लड़की अपने साथी के साथ मेला घूमने गई थी। दोनों लोग जब मेले से वापस अपने घर आ रही थी तभी रास्ते में सुनसान जगह पर 6 युवक मिले और युवती के दोस्त के साथ बेरहमी से मारपीट की।

सुबह घर पहुंची युवती
रात में युवती जब घर नहीं आई तो परिजन परेशान रहे। सुबह 6 बजे के करीब रोती-बिलखती युवती किसी तरह अपने घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिजन हैरान हो गये। पीड़ित युवती ने पूरे वाकये से घर वालों को अवगत कराया तो परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

मारपीट और दुष्कर्म
पीड़ित युवती ने थाने में की गई शिकायत में बताया कि जब वह मेले से वापस आ रही थी उसी दौरान उसे छः लोग मिले जिनके द्वारा उसके साथ मारपीट की गयी। इसके पश्चात चार लोग वहां से चले गये जबकि दो लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया है। पुलिस युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में जुट गयी।

6 आरोपित गिरफ्तार
जियावन पुलिस ने मामले में शामिल छः आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें सुग्रीव रावत, वकर रावत, राजेश उर्फ बाबा रावत, दिनेश रावत, संजय रावत, सुनील रावत सभी निवासी अकोरी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

इनका क्या है कहना
6 आरोपियों ने युवती और उसके साथी के साथ मारपीट की, इनमें दो आरोपितों ने युवती को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उन दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
शिवकुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिंगरौली

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article