व्यापारियों और पत्रकारों को सुरक्षा हेतु दिए जाएं शस्त्र लाइसेंस: अनूप शुक्ल | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी),  NIT; ​व्यापारियों और पत्रकारों को सुरक्षा हेतु दिए जाएं शस्त्र लाइसेंस: अनूप शुक्ल | New India Timesप्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अनूप शुक्ल ने पूर्वांचल दौरे के दौरान लखनऊ से मिर्ज़ापुर जाते वक्त प्रदेश  प्रभारी महिला डॉ भारती पांडेय के निवास स्थान गाँधी नगर में आयोजित पत्रकारों से भेंट वार्ता के दौरान कहा कि व्यापारियों और पत्रकारों को सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र लाइसेंस दिया जाना चाहिए। 

श्री शुक्ल ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के प्रति तो सरकार संवेदन हीन थी ही अब लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने हवाला देते हुए कहा कि हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार नवीन गुप्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गयी और ऐसे तमाम प्रकरण पत्रकारों एवं व्यापारियों पर हमले लगातार होते आ रहे हैं जिस कारण व्यापारी और समाज के प्रहरी दहशत में जी रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि व्यापारियों एवं पत्रकारों को प्राथमिकता देते हुए शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं और यह भी मांग रखते हुए कहा की प्रदेश सरकार पत्रकारों को शस्त्र खरीदने के लिए 80 % सब्सिडी भी दे। इसी कड़ी में प्रदेश प्रभारी महिला डॉ भारती पांडेय ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल पत्रकार हों अथवा व्यापारी सभी के अधिकार एवं सुरक्षा के प्रति चिंतित रहता है। डॉ पांडेय ने कहा कि जिन लोगों का भी पत्रकार नवीन गुप्ता की हत्या में हाथ है उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये और निरंकुश अपराधियों पर नकेल लगाई जाये। 
अंत में जिलाध्यक्ष रवि तिवारी ने बताया कि व्यापारियों एवं पत्रकारों की सुरक्षा की मांग के साथ ही पांच सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन के पदाधिकारी माननीय मुख्यमंत्री महोदय को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से सौंपा जायेगा। 
उक्त मौके पर नगर अध्यक्ष राजू मल्होत्रा, वरिष्ठ उपाo मनोज तिवारी, विनोद कुमार ,सविता देवी ,बबलू, रिजवान ,वीरेंद्र कुमार, विष्णु कुमार आदि मौजूद रहे। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.