अतीश दिपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

कहलगांव शहर स्थित मारवाड़ी टोला की दो लड़कियां सीए (Chartered Accountant) की परिक्षा पास कर ली है। एक का नाम आर्या कटारूका और दूसरी का राजश्री गर्ग है।
दोनों के ही पिता बिजनेसमैन हैं।
राजश्री गर्ग के पिता रवी प्रकाश और माता प्रतिमा खेतान है। वहीं आर्य कटारूका के पिता राजेश कटारूका और माता सरिता कटारूका है।
यह दोनों ही लड़की 10वीं की पढ़ाई संत जोसेफ स्कूल पकड़तल्ला से की जबकी 12वीं डीएवी एनटीपीसी से की। दोनों लड़की बीकॉम कोलकाता से की और सीए फाइनल भी कोलकाता से ही की हैं।
दोनों लड़कियों राजश्री और आर्या के सीए में पास होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। हमारी तरफ से भी दोनों लड़कियों को ढेर सारी शुभकामनाएं।
