पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम ग्वालियर के टीसी सौरभ तोमर और सहायक आकाश कुशवाह को रिश्वत मामले में पकड़ा। आवेदक राजेंद्र सिंह कुशवाह ने शिकायत की थी कि उनकी पत्नी के नाम मकान के फौती नामांतरण के लिए 15,000 रुपये रिश्वत मांगी गई।
27 दिसंबर को लोकायुक्त टीम ने योजना के तहत आवेदक से 8,000 रुपये लेते हुए आकाश कुशवाह को महिला हॉकर्स ज़ोन में रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
15 सदस्यीय दल ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

