राणापुर ब्लॉक को अच्छा प्रदर्शन करने पर 1.5 करोड़ की अतिरिक्त राशि पुरस्कार के रूप में आंवटित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

राणापुर ब्लॉक को अच्छा प्रदर्शन करने पर 1.5 करोड़ की अतिरिक्त राशि पुरस्कार के रूप में आंवटित | New India Times

झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना के मार्ग दर्शन में अच्छा प्रदर्शन करने पर जिले के राणापुर ब्लॉक को नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन आधारित समीक्षा के उपरांत 1.5 करोड़ की अतिरिक्त राशि पुरस्कार के रूप में आंवटित की गयी। विदित है कि मध्य भारत के दो जिले झाबुआ के (राणापुर) और खरगोन को ही अतिरिक्त आवंटन सितम्बर 2024 में सम्पूर्णता अभियान के तहत अच्छा प्रदर्शन करने हेतु नीति आयोग की टीम के द्वारा समीक्षा कर प्रदान किया गया है।

राणापुर ब्लॉक को अच्छा प्रदर्शन करने पर 1.5 करोड़ की अतिरिक्त राशि पुरस्कार के रूप में आंवटित | New India Times

इसके तहत जिले में कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में आवंटित निधियो के लिए कार्ययोजना एवं परियोजना प्रस्ताव तैयार कर आकांक्षी जिलों और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के लिए गठित समिति की अंतिम मंजूरी के पश्चात नीति आयोग को भेजी जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article