मेघनगर वार्ड नंबर 5 में मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Times

मेघनगर शैरानी पुरा अति प्राचीन मेघेश्वर महादेव शंकर मंदिर प्रांगण में मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर अनु विभागीय अधिकारी राजस्व मुकेश सोनी, तहसीलदार ममता मिमरोट, के आदेश एवं निर्देश पर नगर परिषद अधिकारी मेघनगर राहुल सिंह वर्मा द्वारा लगाया गया।

मेघनगर वार्ड नंबर 5 में मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का आयोजन | New India Times

इस मौके पर तहसीलदार ममता मिमरोट, नगर परिषद अधिकारी राहुल सिंह वर्मा, बी, आर, सी, महेश सोलंकी, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, योजना प्रभारी लीला डामोर, राजेंद्र राजा टाक, कस्बा पटवारी दिलीप भूरिया, आईसीडीएस से प्रियंका गमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से श्रीमती संतोष परिहार, सीएच ओं संगीता डामोर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सपना सोलंकी, आशा कार्यकर्ता प्रेमलता संघवी, मोनिका, दिनेश हटीला, अक्षय देवाणा, आदी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत शिविर का आयोजन वार्ड नंबर 05 में शंकर मंदिर प्रांगण में लगाया गया।

मेघनगर वार्ड नंबर 5 में मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का आयोजन | New India Times

यहां पर शासन की विभिन्न योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को अनुविभागीय अधिकारी मुकेश सोनी, तहसीलदार ममता मिमरोट, द्वारा तत्काल आदेश देकर लाभ दिलाया गया लाभ प्राप्त करने वाले बसु पिता जोगडीया, निर्मला मूलचंद, हेमलता नरेंद्र सिंह,आदी मेघनगर शेरानी पुरा वार्ड नंबर 5 में लगे इस शिविर में राजस्व महा अभियान अंतर्गत भू स्वामियों की  केवाईसी पटवारी द्वारा की गई,
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर की टीम द्वारा आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ सेवाएं भी प्रदान की गई। सर्वर डाउन होने से लोगों को इन्तजार भी करना पड़ा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article