रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
रोटरी क्लब अपना मेघनगर के वरिष्ठ रोटेरियन भारत मिस्त्री शर्मा के पिता श्री समाजसेवी हिम्मत लाल मिस्त्री की 33 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण कर मेघनगर रोटरी क्लब अपना के सभी सदस्यों एवं परिवार के सहयोग से रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में सरस्वती शिशु मंदिर एवं एकीकृत माध्यमिक विद्यालय बड़ा घोंसलिया में बच्चों को चॉकलेट वितरण की गई मेघनगर के प्रसिद्ध पडवाल हॉस्पिटल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल फल फ्रूट बांटे गए। समाजसेवी हिम्मत लाल मिस्त्री अपने ज़माने के बहुत ही सरल मिलनसार व्यक्ति थे। हिम्मत लाल मिस्त्री के सबसे अच्छे दोस्त हाजी इसा चाचा शेरानी बताते हैं के हमरा दोस्त हिम्मतलाल मिस्त्री का हृदय गति रुकने से हमसे बिछड़कर बहुत पहले ही इस दुनिया से रुखसत हो गया।
लेकिन उसकी बातें और यादें आज भी हमें सताती है ओर आंखें भर आती है आज इस नफ़रत भरीं दुनिया में अच्छे ओर सच्चे दोस्त मिल पाना मुश्किल है। समाजसेवी हिम्मत लाल मिस्त्री की श्रीमती मंजुला शर्मा बताती है पहले के लोग बहुत अच्छे थें सभी मिलजुल रहते थे आज़ तों सब तेरा मेरा करनें में लगें हुएं हैं।

मिस्त्री की 33 वीं पुण्यतिथि पर समाजसेवी हिम्मतलाल मिस्त्री की श्रीमती मंजुला शर्मा मिस्त्री, उनके पुत्र रोटरी क्लब अपना के संस्थापक अध्यक्ष भरत मिस्त्री, देवेंद्र मिस्त्री, प्रांजल मिस्त्री, रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी, डॉक्टर किशोर नायक, मांगीलाल नायक, पंकज रांका, रहीम शैरानी, फारूक शैरानी, आदि उपस्थित रहें।

