अरशद आब्दी/सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT;
झांसी के कोतवाली क्षेत्र के मिनर्वा चौराहा पर हंगामा कर दर्जन भर से अधिक वाहनों में बुधवार को तोड़फोड़ करने वाले बजरंग दल के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उपद्रवियों की तलाश के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आगे की कार्रवाई करेगी।
बुधवार देर रात्रि कोतवाली पुलिस ने तलैया निवासी अरविंद अग्रवाल की तहरीर पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर उपद्रव व तोड़फोड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
