यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

शरद महोत्सव में अखिल भारतीय मुशायरा का आयोजन किया गया जिसमें कई प्रतिभाशाली शायरों ने अपनी शेरो-शायरी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस आयोजन में धौलपुर जिले के मुजफ्फर अली, साबिर खान, चंदा कुरैशी, ज़मील साहब, ज़मीर धोलपुरी, नूर धौलपुरी, गोविंद पटवारी, राघव शर्मा, अतर फारूकी, इमरान जाहिद राही जैसे प्रसिद्ध शायरों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। आगरा से आए अनवर अमान साहब और शायराना समीम कौसर ने भी अपनी शेरो-शायरी से दर्शकों को प्रभावित किया। आयोजन के दौरान दर्शकों ने सभी शायरों की ताली बजाकर हौसला अफजाई की। इस आयोजन की अध्यक्षता हाजी अजमेरी उस्मानी ने की जबकि एडवोकेट आरिफ हामिद खान प्रशांत हुंडावाल एडवोकेट बार एसोसिएशन अध्यक्ष धौलपुर गिरीश गुर्जर एडवोकेट गफरुद्दीन एडवोकेट विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। आयोजन के अंत में सभी शायरों का माला पहनाकर और नगर परिषद द्वारा मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर धौलपुर नगर परिषद आजाद उस्मानी, राजा खान, पार्षद प्रतिनिधि बबलू खान, ठेकेदार आबिद अली, भूरा खान, वसीम खान सहित कई पार्षद और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

