नायब तहसीलदार की गाड़ी से 35 किलोमीटर तक घसीटा युवक का शरीर, हुई मौत, एफ़आईआर दर्ज, नायब तहसीलदार को डीएम ने किया निलंबित | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बीती देर रात बहराइच जिला के नानपारा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां तहसीलदार की गाड़ी ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिसके बाद युवक का शरीर गाड़ी में फंस गया। अमानवीयता यह हुई कि शरीर को 35 किलोमीटर तक घसीटा गया जिससे उसकी मौत हो गयी। फिलहाल मामले में पुलिस ने एफ.आई.आर दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। वहीं डी.एम. बहराइच मोनिका रानी ने गाड़ी में मौजूद नायब तहसीलदार पर भी कार्यवाही करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बहराइच मुख्यालय से मीटिंग में शामिल होकर नानपारा जा रहे नायब तहसीलदार के वाहन में राम गांव थाना क्षेत्र में एक युवक वाहन में फंस गया। वह लगभग 35 किलोमीटर वाहन से घसीटता हुआ तहसील में पहुंच गया लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले में डीएम ने शिथिलता पर नायब तहसीलदार को निलंबित कर दिया है जबकि चालक के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नायब तहसीलदार की गाड़ी से 35 किलोमीटर तक घसीटा युवक का शरीर, हुई मौत, एफ़आईआर दर्ज, नायब तहसीलदार को डीएम ने किया निलंबित | New India Times

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कृष्ण नगर कालोनी निवासी नरेंद्र कुमार हलदार सोमवार को लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ अपनी भांजी को बाइक से भेजने गए थे इसके बाद गुरुवार को घर के लिए रवाना हुए, नानपारा बहराइच मार्ग पर राम गांव थाना क्षेत्र में चौपाल सागर के पास बाइक दुर्घटना ग्रस्त हुई, इधर जिला मुख्यालय से मीटिंग समाप्त कर नायब तहसीलदार अपने सरकारी वाहन से नानपारा जा रहे थे, उसी वाहन में नरेंद्र कुमार फंस गया। चालक बिना ध्यान दिए नरेंद्र कुमार को घसीटता हुआ नानपारा तहसील ले गया जहां पर वह मृत हालत में जमीन पर गिरा। इसके बाद राम गांव थाने की पुलिस और कोतवाली की पुलिस पहुंची, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं राम गांव थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को गंभीरता से लेकर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने नायब तहसीलदार बलहा शैलेश कुमार अवस्थी को निलंबित कर दिया है। मालूम हो कि वाहन में चालक के अलावा गार्ड और नायब तहसीलदार भी बैठे थे लेकिन किसी की नजर नहीं पड़ी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.