मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा विधायक कांग्रेस कार्यालय पर मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पांढुर्णा जिला कांग्रेस प्रभारी श्री रामू टेकाम जी द्वारा मप्र भाजपा सरकार की कार्यशैली को लेकर एवं मप्र प्रदेश की जनता के साथ हो रहे दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार, महगाई, बेरोजगारी, किसानों के फसलों के दाम, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरूद्ध जमके बरसे। प्रेस कांफ्रेंस को पांढुरना विधायक श्री नीलेश उईके, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री सुरेश झलके, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वास कॉम्बे जी ने संबोधित किया। इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी जयंत घोड़े, बड़ चिचोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री श्रीकांत महाजन, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य विलास जोगी, श्री श्रीकांत तिड़के, श्री कैलास चौधरी, श्री किशोर खरपुरिया, मीडिया प्रभारी श्री देवकांत मांडोगड़े एवं पवन बेलखडे उपस्थित रहे।

