पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

जिविसेप्रा की अध्यक्ष श्रीमती विधि सक्सेना प्रधान जिला न्यायाधीश झाबुआ के संरक्षण में 07 दिसंबर 2024 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ की अध्यक्ष श्रीमती विधि सक्सेना प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश झाबुआ के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती विधि सक्सेना द्वारा देवी सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवीन चिन्हित पीएलवीगण को विभिन्न कानूनी विषयों पर बुनियादी प्रशिक्षण जिला न्यायालय झाबुआ में पदस्थ न्यायाधीशगण द्वारा प्रदान किया गया। विधि सक्सेना, द्वारा उपस्थित सभी पीएलव्हीगण को यह संदेश दिया गया कि पैरालीगल वालंटियर अर्थात पीएलवी समाज के वंचित वर्गों तक कानूनी सेवाएं पहुंचाने के माध्यम हैं। वे समाज के वंचित और हांसिए पर पड़े लोग, जिन्हें कानूनी मदद की आवश्यकता हो, उन तक कानूनी सेवाएं पहुंचाकर न्याय प्राप्त करने के लिए सेतु का कार्य करेंगे।

किसी भी कानूनी मदद की दशा में दिव्यांगजन नालसा हेल्पलाइन 1500 पर संपर्क कर सकते हैं।
उक्त कार्यक्रम का संचालन सागर अग्रवाल जिला विधिक सहायता अधिकारी के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिविसेप्रा की ओर से गिलदारसिंह चौहान, दिनेश हिहोर, प्रताप सिंह डामोर, श्रीमती शांती मचार, मोहनसिंह कटारा, उमेश खपेड़ व संजय बसोड़ उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.