प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन बुरहानपुर की साधारण सभा संपन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन बुरहानपुर की साधारण सभा संपन्न | New India Times

प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला बुरहानपुर की साधारण सभा का आयोजन रविवार दिनांक 8 दिसंबर 2024 को किया गया जिसमें लगभग 75 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उक्त बैठक में दिनांक 18.12.2024 को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल के नाम दिया जाना तय किया गया।

ज्ञापन में मुख्य मांगे: (1) 1, माह जुलाई 2024 से केन्द्र के समान 53  प्रतिशत मेहंगाई राहत राशि मय ऐरियर सहित,(2) पूर्व का 8 माह, 9 माह का एवं छोटे वेतनमान सातवें वेतनमान का क्रमशः 27 माह 32 माह का राहत राशि का एरियर दिया जावे (3) मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ पुनर्गठन वर्ष 2000 की धारा 49 (6) को विलोपित किया जावे (4)वर्तमान में पेंशन जिला स्तर एवं सम्भागीय स्तर के पेंशन कार्यालयों को विस्थापित न कर पूर्व की तरह हर जिलों एवं सम्भाग में यथावत रखा जावे। उन का केंद्रीकरण न किया जाए। उपरोक्त सहित सभी मुद्दों पर चर्चा भी की गई एवं 18.12. 2024 को एक ज्ञापन दिया जाना तय हुआ।

विदित हो कि 18.12.2024  को उक्त मांगों का ज्ञापन सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में प्रदेश की प्रांतीय इकाई द्वारा दिये जाने के निर्देश प्रांतीय निकाये से प्राप्त हो कर दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं। मीटिंग को अता उल्ला खान जिला अध्यक्ष एवं उप प्रांताध्यक्ष के द्वारा सम्बोधित किया गया एवं आभार उमेश तिवारी जिला सचिव द्वारा माना गया। श्री रामदास सगरे ने कार्यक्रम का सफ़ल संचालन किया। मीटिंग में प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला बुरहानपुर के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.