बोलेरो सवार बदमाशों ने डीजे संचालक को मारी गोली | New India Times

राहुल यादव, जौनपुर (यूपी), NIT; ​बोलेरो सवार बदमाशों ने डीजे संचालक को मारी गोली | New India Timesमड़ियाहू नगर के वाराणसी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर गाड़ी को ओवरटेक करने को लेकर बोलेरो सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार डी जे संचालक को गोली मार दी। गोली चलते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई जिसका लाभ उठाकर बदमाश भाग निकलने में कामयाब हो गए। 

मिली जानकारी के मुताबिक शाम 6 बजे के लगभग उक्त रेलव क्रॉसिंग पर जाम लगा हुआ था, उसी समय डीजे संचालक अरुण पटेल 40 वर्ष निवासी कस्बा दिलावरपुर स्कूटी पर सवार होकर अपने घर से बाजार आ रहे थे, जैसे ही वह क्रासिंग पर पहुंचे कि उसी समय एक बोलेरो सवार से पास लेने के चक्कर में वाद विवाद हो गई, जिस पर बोलेरो में सवार आधा दर्जन लोगों में से एक ने पिस्टल निकाल हवाई फायर करते हुए उसके ऊपर भी फायर कर दिया, जिससे अरुण को पेट में तीन गोली लगी और वह गिर पड़ा। जब तक लोग समझ पाते तब तक बोलेरो सवार भाग मौके से निकले। घटना की सूचना पाते ही प्रभारी निरीक्षक मय फ़ोर्स मौके पर पहुंच गये लेकिन आधे घंटे तक जाम में फंसकर वह भी बेबस हो गये। आसपास के लोगों ने घायल अरुण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसके प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर भागते हुए बोलेरो का कुछ लोगों ने पीछा किया परंतु नाकाम रहे। 

इस बाबत क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव ने NIT संवाददाता को बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बताने के अनुसार बोलेरो को ट्रेस कर लिया गया है, जल्द ही बदमाश गिरफ्त में होंगे। उक्त घटना से लोगो में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article